गाज़ियाबाद: जीआरपी पुलिस ने ₹5000 के ईनामी बदमाश को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के जीआरपी पुलिस ने ₹5000 के ईनामी बदमाश सलमान को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज मलिक ने बताया कि सलमान के ऊपर ₹5000 का ईनाम घोषित था और वह काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सलमान पर 9 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।