गाज़ियाबाद: थाना कौशाम्बी पुलिस व साइबर टीम ने फर्जी कम्पनी बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के 5 अभियुक्त किए गिरफ्तार
थाना कौशांबी पुलिस व साइबर टीम ने शनिवार को फर्जी कम्पनी बनाकर अपने खातों में अवैध तरीके से रुपये लेकर ठगी करने वाले आकाश त्यागी, मनोज, अमरेश, अमन और नीतीश नाम के 5 शातिर अभियुक्तों को मैक्स हास्पिटल की पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया। गिफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 7 मोहरे, 10 मोबाइल फोन, 1 टैब, 41 ATM, घटना में प्रयुक्त 1 होंडा सिटी कार बरामद हुई है।