गाज़ियाबाद: हत्या के एक वांछित अभियुक्त को नंदग्राम पुलिस ने मेरठ तिराहे से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने हत्या के एक वांछित अभियुक्त अहसान को मेरठ तिराहे से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नंदग्राम ने बताया कि बीती 3 मई 2024 को हाजी मूसा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अहसान को गिरफ्तार किया है, जिसने बताया कि उसके भाई गुलजार ने हाजी को चाकू मारा था और उसकी मौत हो गई थी।