शनिवार को थाना नंदग्राम पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 42 वर्षीय अहसान नाम के एक शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मेरठ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।