गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद के मसूरी झाल पर नहाने पहुंचे 4 युवक, तेज बहाव में फंसे 1 युवक का ट्रेनी दरोगाओं ने किया रेस्क्यू
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में शनिवार को गर्मी से राहत पाने के लिए मेरठ के चार युवक नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान उनमें से एक युवक पानी के तेज बहाव में फंस गया। गनीमत रही की पुल के खंभे को उसने पकड़ रखा था। मौके पर पहुंचे दो ट्रेनी दरोगाओं ने युवक का रेस्क्यू किया। हालांकि बाहर निकलते ही चारों युवक मौके से गायब हो गए। उनकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई।