दनियावां: झमाझम हुई बारिश से दनियावां प्रखंड के किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Daniawan, Patna | Aug 17, 2026 सोमवार को झमाझम हुई बारिश से दनियावां प्रखंड के किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। लगातार करीब 8 दिनों से बारिश न होने के कारण खेतों में लगे धान का फसल सूख रहा था। साधन वाले जगह पर धान के पटवन करने के बाद भी धान के फसल का विकास बाधित हो रहा था। किसान के चेहरे पर मायूसी साफ झलक रही थी। सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दिया है।