बलरामपुर: भगवती गंज में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने सड़क दुर्घटना में सहायता हेतु राहवीर योजना की जानकारी दी
बुधवार 4:00 बजे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार द्वारा भगवतीगंज में अभियान चलाकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए राह वीर योजना की जानकारी लोगों को दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कोई व्यक्ति यदि घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाता है और जीवन बचाता है तो उसे ₹25000 का पुरस्कार शासन द्वारा दिया जाएगा।