🚨 बेल्थरा रोड: बिजली संकट और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सभासद मो. सद्दाम ने उठाया कदम, समाधान दिवस पर सौंपे 2 प्रमुख ज्ञापन! 🚨
बेल्थरा रोड (बलिया): वार्ड नं. 5 के सभासद व सामाजिक कार्यकर्ता मो. सद्दाम ने आज संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील प्रशासन को दो महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा।
⚡ 1. सोनाडीह में नए 33/11 विद्युत उपकेंद्र की मांग अवाया विद्युत उपकेंद्र पर भारी लोड (850 एम्पीयर) और सोनाडीह फीडर का दायरा लगभग 50 किमी (9 हजार उपभोक्ता) होने के कारण आए दिन बिजली ठप रहती है। सभासद ने सोनाडीह में नया 33/11 उपकेंद्र बनाने हेतु प्राकलन (एस्टीमेट) तैयार करने के आदेश की मांग की है ताकि जनता को निर्वाध बिजली मिल सके।
🏥 2. सीएचसी सीयर की बदहाली व वित्तीय अनियमितता की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर में 20 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं की कमी, आईसीयू, एमआरआई व इमरजेंसी सेवाओं की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया। साथ ही बिना बायोमैट्रिक उपस्थिति के रोके गए वेतन का पुन: भुगतान किए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
जनहित में इन समस्याओं के त्वरित स्थायी समाधान की उम्मीद जताई जा रही है!
#BeltharaRoad #BalliaNews #BijliSankat #CHCSeer #PublicIssues #UPNews #SabhasadSaddam #BeltharaRoadNews #UPPower