सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोतरी में कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ग्रामीणों को गीला-सूखा कचरा अलग रखने, कम्पोस्ट बनाने और स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी दी गई। बिहान की दीदियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ गांव बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
#SevaKe25Varsh
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Chhattisgarh
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Sep 24, 2026