कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पद्मिनी भोई साहू ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, निर्वाचन शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा भाजपा, कांग्रेस, बसपा एवं जोगी कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#sarangarhdistrict
#Chhattisgarh
@ceochhattisgarh
@ecisveep