फुलवारी: फुलवारी शरीफ में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी ढेर, एक गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ के हिंदुनी गांव में सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो अपराधी ढ़ेर हो गए जबकि एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। एनकाउंटर के दौरान SI विवेक को भी गोली लगी है, जिन्हें पटना एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी एसपी पश्चिमी शरत आर एस ने दी है।