फुलवारी: प्रशांत किशोर लीडर नहीं, वो पहले प्रचारक थे : जदयू विधायक गोपाल मंडल
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठने के बाद प्रशांत किशोर पर लगातार सत्ता पक्ष और विपक्ष के भी नेता सवाल उठा रहे हैं। सोमवार रात करीब 8:00 बजे जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर कोई लीडर नहीं है। प्रशांत किशोर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचारक थे उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रचार किया और अब नेता बन गए।