फुलवारी: बेऊर जेल से प्रशांत किशोर को मिली बिना शर्त जमानत, हुए रिहा
सिविल कोर्ट में पेशी के बाद प्रशांत किशोर को जमानत मिल गई थी लेकिन प्रशांत किशोर PR बॉन्ड भरने को तैयार नहीं थे जिसके बाद 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में उन्हें सोमवार शाम करीब 5:00 बजे बेऊर जेल भेजा गया। लेकिन सोमवार रात करीब 7:00 बजे ही प्रशांत किशोर बेऊर जेल से बाहर आ गए। प्रशांत किशोर को अनकंडीशनल बेल मिला है।