फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर को सलाह दी, कहा- वैनिटी वैन में बैठकर सैर करें
BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे कहा की प्रशांत किशोर छात्रों के आंदोलन में घुसपैठ कर गए हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रशांत किशोर दूसरों के लिए स्ट्रेटजी बनाते थे लेकिन कभी जीवन में उन्होंने राजनीति नहीं की थी।