फुलवारी: अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पटना एम्स ले गई पुलिस, समर्थकों ने किया हंगामा
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में गांधी मैदान में अनशन पर बैठे थे। जहां से प्रशांत किशोर को प्रशासन सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे पटना एम्स लेकर पहुंची। पटना एम्स में प्रशांत किशोर का चेकअप होना था लेकिन वहां प्रशांत किशोर ने चेकअप के लिए मना कर दिया जिसके बाद पटना एम्स से प्रशांत किशोर को कहीं और ले जाया गया।