फतेहपुर-कहतरवा में महावीरी झंडोत्सव शांतिपूर्ण शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न
शिवहर:आज फतेहपुर व कहतरवा में आयोजित महावीरी झंडा कार्यक्रम डीएम प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह शिवहर के निर्देशन में एसडीएम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की सतत निगरानी की गई, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
शिवहर पुलिस आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करती है।
वहीं शिवहर जिला के विभिन्न लोगों द्वारा शिवहर प्रशासन का सराहना किया जा रहा है ज़िले के विभिन्न पर्व त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर *शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी व पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार एवं शिवहर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार द्वारा विभिन्न जगहों पर स्वयं जाकर खुद रहकर शांतिपूर्ण भक्तिमय माहौल में पुजा व महावीरी झंडा को संपन्न कराने में अहम् भूमिका रहा है लोगों द्वारा SDM/SDPO के कुशल नेतृत्व को लेकर आभार व्यक्त किया गया है* भारतवर्ष लाइव न्यूज चैनल भी समस्त शिवहर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं