जहानाबाद: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोपी को 3 वर्ष 6 माह की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
जहानाबाद पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य और समर्पित चार्जशीट के आधार पर पोक्सो से जुड़े मामले में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश पोक्सो, श्री सुनील कुमार सिंह ने नगर थाना कांड संख्या 644/22 में अभियुक्त दीपक कुमार (ग्राम खेमकरण सराय, थाना कुर्था, जिला अरवल) को धारा 365 एवं 366 के तहत 3 वर्ष 6 माह की सजा और जुर्माना लगाया गया।