कोरबा: एक साल पुरानी चोरी का खुलासा, 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 लाख का माल बरामद
Korba, Korba | May 3, 2026 “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अधिवक्ता के घर हुई एक वर्ष पुरानी चोरी का खुलासा करते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, सोने का बिस्किट और नगदी समेत करीब 8 लाख रुपये का माल बरामद किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी का सामान व्यापारी को बेच दिया गया था।