सकलडीहा: जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में मकान सूचीकरण हेतु बैठक सम्पन्न
जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण को लेकर डीएम चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। 16 अप्रैल से 6 मई तक प्रशिक्षण, 7-21 मई स्वगणना और 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वे होगा। डीएम ने जनसहभागिता की अपील करते हुए तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण व संसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।