अशोकनगर में अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा संगीतमय मधुर धुन के साथ गायन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।