गुन्नौर: गांव भिरावटी में किसान के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने नगदी, जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी राजपाल का मकान गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। राजपाल और परिवार के लोग घर के आंगन में सो रहे थे। सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने राजपाल के मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखी 1 लाख रुपए की नगदी सोने चांदी के जेवर वर्तन कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया।