कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज सिविल अस्पताल, खैरागढ़ में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों ने पंजीयन कराया। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे मरीज शामिल रहे, जो पहले से कैंसर का उपचार करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त स्तन में गांठ, मुख कैंसर से संबंधित समस्याओं एवं कैंसर के अन्य संभावित लक्षणों वाले मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
#kcgdistt #healthcare #सुशासन_सरकार