Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र
image
image
image

टीबी स्क्रीनिंग शिविर का अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण। आज दिनांक 08.07.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग, जीविका, कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित सहयोग से संचालित विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत शेखपुरा प्रखंड के सिरारी पंचायत में आयोजित टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों का स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि संभावित टीबी मरीजों की पहचान समय पर सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच एवं उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उनके द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में 03 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों एवं वार्डों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग तथा आवश्यकतानुसार जांच की जा रही है, ताकि टीबी रोगियों का समय पर उपचार प्रारंभ कराया जा सके। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, भूख न लगना अथवा रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या हो तो वे इसे नजर अंदाज न करें और निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों तथा आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि "टीबी मुक्त शेखपुरा – टीबी मुक्त भारत" के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके।

MORE NEWS

जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से नीति तारा (Toolkit for Analysis, Review & Action)  विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त महोदय को जिला योजना पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, महोदय एवं अपर समाहर्ता  महोदय, आलोक राज DIO, जिला योजना पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखोपुरसराय,EdCIL के प्रतिनिधि सुमंत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नीति तारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा-आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन संकेतकों की निगरानी तथा तकनीक-संचालित निर्णय प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीति तारा के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने नीति तारा  की विभिन्न विशेषताओं, जैसे लाइव डैशबोर्ड, विकास रणनीति निर्माण, ज्ञान संसाधनों तक पहुंच, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा AI आधारित बैठक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार करने जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे जिला एवं प्रखंड स्तर पर सुशासन और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से नीति तारा (Toolkit for Analysis, Review & Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त महोदय को जिला योजना पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, महोदय एवं अपर समाहर्ता महोदय, आलोक राज DIO, जिला योजना पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखोपुरसराय,EdCIL के प्रतिनिधि सुमंत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नीति तारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा-आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन संकेतकों की निगरानी तथा तकनीक-संचालित निर्णय प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीति तारा के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने नीति तारा की विभिन्न विशेषताओं, जैसे लाइव डैशबोर्ड, विकास रणनीति निर्माण, ज्ञान संसाधनों तक पहुंच, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा AI आधारित बैठक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार करने जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे जिला एवं प्रखंड स्तर पर सुशासन और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 8, 2026

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित 30 वर्षों के लिए लीज डीड पंजीकृत।

आज 08 जुलाई 2026 को 
शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण और सुचारू रूप से पठन-पाठन कार्य शुरू करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला निबंधन कार्यालय में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान, की गरिमामयी उपस्थिति में जमुआरा/कटनीकौल स्थित 05 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज (पट्टे) पर देने की प्रक्रिया पूरी की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा
"केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। और हमारा प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन का माहौल मिल सके।"
इस अवसर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), शेखपुरा
जिला निबंधन पदाधिकारी, शेखपुरा
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और 
अंचलाधिकारी, शेखपुरा आदि उपस्थित थें। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि यह 5 एकड़ की यह भूमि जमुआरा/कटनीकौल क्षेत्र में मिलने से विद्यालय के पास खेल का मैदान, आधुनिक लैब और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह होगी। 30 साल की यह लीज शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित 30 वर्षों के लिए लीज डीड पंजीकृत। आज 08 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण और सुचारू रूप से पठन-पाठन कार्य शुरू करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला निबंधन कार्यालय में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान, की गरिमामयी उपस्थिति में जमुआरा/कटनीकौल स्थित 05 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज (पट्टे) पर देने की प्रक्रिया पूरी की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। और हमारा प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन का माहौल मिल सके।" इस अवसर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), शेखपुरा जिला निबंधन पदाधिकारी, शेखपुरा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और अंचलाधिकारी, शेखपुरा आदि उपस्थित थें। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि यह 5 एकड़ की यह भूमि जमुआरा/कटनीकौल क्षेत्र में मिलने से विद्यालय के पास खेल का मैदान, आधुनिक लैब और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह होगी। 30 साल की यह लीज शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 8, 2026

होटल संचालक ने किया खुलासा

होटल संचालक ने किया खुलासा

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 8, 2026