केशकाल: केशकाल में हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने राज्य सरकार के आदेश पत्र को जलाकर किया विरोध, मांग पूरी होने तक डटे रहेंगे
पंचायत सचिव अपनी शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए है।जिससे पंचायत स्तर के काम काज ढप हो गया है।शुक्रवार को राज्य शासन द्वारा आदेश जारी कर पंचायत सचिवों को 24 घण्टे के भीतर कार्य पर वापस जाने के लिए कहा है।आदेश जारी होने पर हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव ने नाराज होकर शनिवार को 1 बजे हड़ताल स्थल पर सरकार के आदेश पत्र को जलाकर विरोध किया ।