केशकाल: डीहीपारा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय दो दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन हुआ
कोंडागांव जिले के केशकाल डीहीपारा के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित दो दिवसीय बस्तर पंडूम का बुधवार को समापन किया गया।कार्यक्रम में मंगलवार और बुधवार को दो दिनों तक जनजातीय नृत्य,जनजातीय व्यंजन एवं पेय पदार्थ प्रदर्शन,जनजातीय वेशभूषा एवं आभूषण प्रदर्शनी में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया।बुधवार शाम को 5 बजे विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण किया गया।