केशकाल: विश्व वानिकी दिवस पर ग्राम बनचपई में कार्यक्रम का आयोजन, ग्रामीणों को वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया जागरूक
विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को 1 बजे वनमंडल केशकाल के उपवनमंडल फरसगांव में परिक्षेत्र स्तरीय वनों के संरक्षण संवर्धन तथा जनजागरुकता हेतु ग्राम पंचायत बनचपई में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को वनों के संरक्षण संवर्धन के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि,वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।