Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने दतिया उप चुनाव में भरी हुंकार, भाजपा को जिताने का किया आह्वान... Devendra Pratap Singh Tomar #datia #newsimpact #gwaliornews

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 27, 2026

MORE NEWS

सावन के प्रथम सोमवार को ग्वालियर के शिवालयों में आस्था की जबरदस्त लहर देखने को मिली। रविवार रात 12 बजते ही अचलेश्वर महादेव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहाँ सबसे पहले कांवड़ियों ने गंगाजल अर्पित कर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोलते ही दर्शन को लम्बी कतारें लगने लगीं। पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे।

सावन के प्रथम सोमवार को ग्वालियर के शिवालयों में आस्था की जबरदस्त लहर देखने को मिली। रविवार रात 12 बजते ही अचलेश्वर महादेव मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जहाँ सबसे पहले कांवड़ियों ने गंगाजल अर्पित कर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद आम भक्तों के लिए मंदिर के पट खोलते ही दर्शन को लम्बी कतारें लगने लगीं। पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 3, 2026

मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के अटूपुरा गांव में रविवार को एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के बेटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुमावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष गुर्जर समाज से हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फायरिंग के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना। जिले के सुमावली थाना क्षेत्र के अटूपुरा गांव में रविवार को एक ही परिवार के चाचा-ताऊ के बेटों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुमावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्ष गुर्जर समाज से हैं और आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस फायरिंग के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पागलखाना के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट...

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में पागलखाना के पास दो युवकों के बीच हुई मारपीट...

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026

जौरा रोड पर सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, मिट्टी पर रखे जा रहे सीमेंट के गट्टे

मुरैना। शहर के जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के सामने निर्माणाधीन सड़क में घटिया गुणवत्ता के कार्य किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बिना उचित बेस तैयार किए सीधे मिट्टी के ऊपर सीमेंट के गट्टे (ब्लॉक) बिछाए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में यदि इस स्थान पर पानी भर गया और उसके ऊपर कोई भारी वाहन खड़ा हो गया, तो सड़क धंसने की पूरी आशंका है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है।

मौके पर जब पुष्पांजलि न्यूज़ चैनल की टीम पहुंची, तो वहां कार्य कर रहे कारीगर और मजदूर कैमरा देखकर मौके से चले गए। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में यह सड़क आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

जौरा रोड पर सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता के आरोप, मिट्टी पर रखे जा रहे सीमेंट के गट्टे मुरैना। शहर के जौरा रोड स्थित मथुरा मार्केट के सामने निर्माणाधीन सड़क में घटिया गुणवत्ता के कार्य किए जाने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान बिना उचित बेस तैयार किए सीधे मिट्टी के ऊपर सीमेंट के गट्टे (ब्लॉक) बिछाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में यदि इस स्थान पर पानी भर गया और उसके ऊपर कोई भारी वाहन खड़ा हो गया, तो सड़क धंसने की पूरी आशंका है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। मौके पर जब पुष्पांजलि न्यूज़ चैनल की टीम पहुंची, तो वहां कार्य कर रहे कारीगर और मजदूर कैमरा देखकर मौके से चले गए। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई, तो भविष्य में यह सड़क आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 2, 2026