अरवल: मदन सिंह के टोला में दो पक्षों में मारपीट, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Arwal, Arwal | Oct 8, 2025 मदन सिंह के टोला पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। परिजनों के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल अरवल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।