अरवल: जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, अरवल ने किया अरवल कोर्ट का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Arwal, Arwal | Oct 8, 2025 जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अरवल कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोर्ट परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मियो से कार्य से संबंधित जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने पर जोर दिया