अरवल: डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी मनीष कुमार ने मतगणना केंद्र व मतदान स्थलों का निरीक्षण किया, कई दिशा निर्देश दिए
Arwal, Arwal | Oct 8, 2025 जिले में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने फतेहपुरसंडा कॉलेज स्थित दोनों विधानसभा क्षेत्रो के मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र के मखदुमपुर एवं खानकुलीपुर विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए