अरवल: बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो यात्री झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
Arwal, Arwal | Oct 8, 2025 बिजली विभाग की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गयाजी से आ रही गोबिंदम बस जब कुर्था–शकुराबाद मोड़ के समीप पहुंची, तभी बस की छत पर बैठे दो यात्री ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गए। झुलसे यात्रियों की पहचान शिवनाथ चंद्रवंशी (30) और बिगन मांझी (40) के रूप में हुई, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।