अजयगढ़: तीर-कमान और पीले झंडों से गूंजा अजयगढ़ विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को अजयगढ़ नगर में आदिवासी समाज द्वारा भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। हाथों में तीर-कमान और पीले झंडे थामे समाजजनों ने अपनी संस्कृति, परंपरा और एकजुटता का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान आदिवासी समाज की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। महिलाओं और युवतियों