कोलायत: कोलायत के PHC झझु में स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश
कोलायत क्षेत्र की पीएचसी झझु में स्वास्थ्य विभाग की मासिक ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खंड नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुमार जैन और आरसीएचओ भवानी शंकर गहलोत ने की। इस दौरान बीसीएमओ डॉ. भारत ओझा सहित विभाग के विभिन्न अधिकारी और चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।