जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान
जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
प्राप्त आवेदनों पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया। साथ ही, सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जनसंवाद—जनता की बात, प्रशासन के साथ।
#जनसंवाद #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #समस्तीपुर #जनसमस्याओं_का_समाधान #सुशासन
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 18, 2026