नए शैक्षणिक सत्र पर कानपुर देहात पुलिस की अनूठी पहल
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और स्कूली वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा और मानसिक सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।
एसपी ने स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से कहा है कि वे बच्चों पर अंकों और पढ़ाई का अनावश्यक दबाव न बनाएं, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि वे सुरक्षित, खुशहाल और सकारात्मक माहौल में आगे बढ़ सकें।
"बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उनकी सुरक्षा और मुस्कान हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।"
📍 Ground Zero News
.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatPolice #SPKanpurDehat #ShraddhaNarendraPandey