मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार!
कानपुर देहात की भोगनीपुर थाना पुलिस ने मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना का महज़ 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें रिंच, प्लास, पेचकस, हथौड़ी, छैनी, एल्युमिनियम तार, इलेक्ट्रिक कांटा, ट्रैक्टर की टोपलिंग और अन्य सामान शामिल है।
उप-निरीक्षक वीरपाल सिंह व उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को संबंधित धाराओं में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
📍 स्थान: भोगनीपुर, कानपुर देहात
.
.
.
#GroundZeroNews #KanpurDehat #Bhognipur #Police #CrimeNews
Mathura, Mathura | Jul 1, 2026