कोईलवर: महादेवचक सेमरिया में फरार आरोपित के घर कुर्की-जब्ती
कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवचक सेमरिया गांव में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित के घर रविवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, महादेवचक सेमरिया गांव निवासी अनिल राय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर विधिवत कुर्की-जब्ती की गई। पुलिस के अनुसार आरोपित एक अपराधिक मामले में नामजत था और लंबे समय से फरार चल रहा था