सिंघेश्वर: मोरा झरखाहा में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक मरीजों का मुफ्त इलाज
शंकरपुर प्रखंड के मोरा झरखाहा पंचायत में रविवार को विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आदित्य आरोग्य संस्थान और जेएस झा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से लगे शिविर में 500 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच कर मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। वहीं ग्रामीणों और बच्चों को सीपीआर जैसी जीवन रक्षक प्रक्रिया की भी जानकारी