श्योपुर: डिप्टी कलेक्टर श्री तोमर का विदाई समारोह आयोजित, कहा- श्योपुर की यादें मन में रहेंगी
श्योपुर। जिला कलेक्टे्रट सभाकक्ष में शुक्रवार को शाम 5 बजे डिप्टी कलेक्टर यशवीर सिंह तोमर का विदाई समारोह आयोजित किया गया इस मौके डिप्टी कलेक्टर श्री तोमर ने कहा कि उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलो में कार्य किया, लेकिन श्योपुर जिला एक शांतिपूर्ण वातावरण वाला जिला है, सेवाकाल के दौरान श्योपुर जिले में रहने का अवसर मिला और यही से रिटायर होने का अवसर रहा।