Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sambalpur
सम्मान
Crimenews
Aap
updatesthenirmal
बस्ती: आरसीसी पब्लिक स्कूल में पीटीएम का आयोजन, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुई चर्चा..... #trendingpost #facebookpost #foryouシ #nonfollowers #everyonefollowers
Basti, Basti
| Oct 18, 2026
#trendingpost
#facebookpost
#foryouシ
#nonfollowers
#everyonefollowers
MORE NEWS
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के मैदान में गूंजी बहुजन मुक्ति पार्टी की आवाज, आरके आरतियन ने भरी हुंकार..... #Basti #thenirmalupdates #बहुजनमुक्तिपार्टी #आरकेआरतियन #foryouシ #trendingpost #nonfollowers #everyonefollowers
Basti, Basti | Oct 18, 2026
बस्ती में अनुदेशकों ने भरी हुंकार, नियमितीकरण और वेतनमान के लक्ष्य पर हुई चर्चा...... #follower #trendingnow #thenirmalupdates #अनुदेशकों #वायरल
Basti, Basti | Oct 18, 2026
*बस्ती: शिक्षक हितों के लिए भाजपा प्रतिबद्ध, शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय ने किया सघन जनसंपर्क* *जनपद बस्ती, 17 अक्टूबर 2026* शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी *ध्रुव कुमार त्रिपाठी* के पक्ष में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के *जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय* ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। यह जनसंपर्क अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष बस्ती *विवेकानंद मिश्रा* के मार्गदर्शन में तथा भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री *राजेश पाल चौधरी* एवं *डॉ रघुवर पाण्डेय* के नेतृत्व में चलाया गया। *डॉ रघुवर पाण्डेय के नेतृत्व में इन विद्यालयों में जनसंपर्क:* बाबूराम जय जय राम चौधरी इंटर कॉलेज बस्ती, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज महूडर पटखौली, देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज, महिला पीजी कॉलेज बस्ती, एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों से संवाद कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गई। *डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा* कि शिक्षकों के लिए चिकित्सा हेतु *कैशलेस कार्ड* सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान का भरोसा दिया गया। वहीं क्षेत्रीय मंत्री भाजपा *राजेश पाल चौधरी ने कहा* कि भाजपा सरकार शिक्षक हितों के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार के लिए शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 17, 2026
.*बस्ती में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम की अध्यक्षता में रूधौली तहसील में 56 शिकायतें आईं, 8 का मौके पर निस्तारण* *जनपद बस्ती, 17 अक्टूबर 2026* आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह अक्टूबर के तृतीय शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रूधौली में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 56 मामले प्राप्त हुए, जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 27, पुलिस के 03, विकास के 04, पूर्ति के 09, समाज कल्याण के 02, विद्युत के 04, बैंक के 01, चकबन्दी के 02, नगर पंचायत के 04 मामले आये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, डीआईओएस संजय सिंह, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, एलडीएम आर.एन. मौर्य तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 17, 2026
असम के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कल रहेगा रूट डायवर्जन....#बस्ती
Basti, Basti | Oct 17, 2026
बस्ती: अप्रैल 2027 में पैड़ा धाम में जुटेंगे श्रद्धालु? बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर तैयारियां शुरू करने की योजना.. #trendingvideo #thenirmalupdates #Basti #foryouシ #nonfollowers
Basti, Basti | Oct 17, 2026
अप्रैल माह में जनसहयोग से होगी बागेश्वर धाम की भव्य कथा, पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने किया ऐलान बस्ती। बागेश्वर धाम की भव्य कथा के आयोजन को लेकर पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में जनसहयोग से बागेश्वर धाम की भव्य कथा कराने का निर्णय लिया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं और सभी लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान पैड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने कहा कि उन्होंने जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रयासरत हैं। इसी संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से अप्रैल माह में कथा आयोजन की योजना बनाई गई है, जिसमें जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने बताया कि कथा आयोजन को लेकर उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात भी की है। इस दौरान कथा के आयोजन को लेकर बातचीत हुई। बाबा गोविंद दास ने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप लेगा। पैड़ा वाले बाबा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और भक्ति की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस संकल्प को पूरा करने में सहयोग देने की अपील की। अब सभी की निगाहें अप्रैल माह में होने वाली इस प्रस्तावित कथा पर टिकी हैं। जनसहयोग से आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह की उम्मीद जताई जा रही है।
Basti, Basti | Oct 17, 2026
बस्ती: थाना छावनी में मिशन शक्ति की अनोखी पहल, कक्षा 7 की छात्रा अनन्या बनी एक दिन की थानाध्यक्ष* प्रभारी निरीक्षक राणा डी पी सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को दिखाई पुलिस की कार्यप्रणाली* *जनपद बस्ती, 16 अक्टूबर 2026।* जनपद बस्ती के थाना छावनी पर मिशन शक्ति फेज- 6.0 के तहत बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने की एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा डी पी सिंह* के नेतृत्व में थाना छावनी पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छावनी की कक्षा 7 की छात्रा अनन्या* को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। अनन्या ने थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर थाने की कार्यप्रणाली को समझा और समाधान दिवस की कार्यवाही में भाग लिया। कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जितियापुर छावनी की छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। छात्राओं को थाना प्रभारी के दायित्वों, पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आपातकालीन सेवाएं, साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, पाक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, तीन नए कानूनों, मोबाइल के फायदे-नुकसान, नशा के दुष्परिणाम तथा स्वच्छता जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही छात्राओं को थाना परिसर स्थित थाना प्रभारी कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, IGRS डेस्क, CCTNS कार्यालय, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क तथा महिला/पुरुष बंदीगृह का भ्रमण कराकर जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक राणा डी पी सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। . संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 17, 2026