नवाबगंज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बाराबंकी आगमन, राजकीय संप्रेषण गृह बालिका का करेंगी निरीक्षण और अधिकारियों संग बैठक
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगी। वे यहां राजकीय संप्रेषण गृह बालिका का निरीक्षण करेंगी और जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राज्यपाल पूर्वाह्न 11:50 बजे राजकीय संप्रेषण गृह बालिका पहुंचेंगी। इस दौरान वे वहां टीकाकरण की व्यवस्थाओं और कंप्यूटर लाइव प्रोग्राम का जायजा लेंगी।