मेहनगर: घाटीपट्टी में ननिहाल में रह रहे किशोर की फर्राटा फैन में आए करंट की चपेट में आकर हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
रानी की सराय के थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गांव में शनिवार को पंखे मे करेंट उतरने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेहरा निवासी राजदेव विश्वकर्मा की ससुराल रानी की सराय थाना क्षेत्र के घाटीपट्टी गाव मे है। राजदेव के 14वर्षीय पुत्र अरुण की मौत हुई है।