मेहनगर: सेमरहा अण्डर पास से दहेज हत्या में वाछित अभियुक्ता सास की गई गिरफ्तार, पति पहले हो चुका है गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना रानी की सराय क्षेत्र के सेमरहा अण्डर पास से दहेज हत्या में वाछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है। 27 जून 2024 को आवेदक यशवन्त यादव पुत्र विभूति यादव निवासी पिपरहा दूली चावर थाना बिलरियागंज जिला आजमगढ़ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था। वादी की बहन को उसके पति व ससुराल वालो द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित कर 27 जून 2024 को जहर देकर मार दिया गया।