कुर्था: अलावलपुर प्राथमिक विद्यालय में नामांकन पखवाड़े का भव्य स्वागत
Kurtha, Arwal | Apr 16, 2026 कुर्था प्रखंड के अलावलपुर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को नामांकन पखवाड़ा के तहत नव नामांकित बच्चों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान शिक्षिका रेशमा कुमारी ने बच्चों को फूलमालाओं से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों से सजा मंच पर कदम रखा, जहां शिक्षकों ने तिलक लगाकर स्वागत किया