🔸जीत के जश्न के तुरंत बाद सफाई में जुटे सफाई मित्र, स्वच्छता को दी प्राथमिकता
🔸उत्सव और खुशियों के बीच भी जिम्मेदारी नहीं भूले उज्जैन के सफाई मित्र, जश्न समाप्त होते ही संभाली स्वच्छता की कमान
उज्जैन 11 नवंबर । स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 में 03 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उज्जैन ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान आतिशबाजी कर खुशियाँ मनाई गईं, पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया तथा मिठाइयों का वितरण कर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
🔸जहाँ एक ओर नगर निगम मुख्यालय में इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर जश्न समाप्त होते ही नगर निगम के सफाई मित्रों ने तत्काल परिसर में सफाई की जिम्मेदारी संभालते हुए पूरे परिसर को स्वच्छ बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। आतिशबाजी और उत्सव के दौरान उत्पन्न हुए कचरे को सफाई मित्रों ने बिना किसी विलंब के एकत्रित कर परिसर की साफ-सफाई पूरी कर दी।
🔸सफाई मित्रों का यह कार्य केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अपने समर्पण और जिम्मेदारी से एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया कि उत्सव हो, त्योहार हो या किसी बड़ी उपलब्धि का जश्न, स्वच्छता के प्रति हमारी जिम्मेदारी हमेशा सर्वोपरि है। सफाई मित्रों ने अपने कार्य के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया कि उज्जैन को स्वच्छता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान दिलाने में जिस मेहनत, लगन और निरंतरता का योगदान रहा है, उसे आगे भी इसी तरह बनाए रखा जाएगा।
🔸उज्जैन की इस उपलब्धि के पीछे सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका है। जीत का जश्न समाप्त होते ही सफाई में जुटे इन कर्मवीरों ने साबित कर दिया कि स्वच्छता उनके लिए केवल एक अभियान नहीं, बल्कि उनकी कार्यसंस्कृति और जिम्मेदारी है। किसी भी अवसर पर अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने के लिए सभी सफाई मित्र पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Collector Office Ujjain JDjansampark Ujjain Dr Mohan Yadav
Umaria, Madhya Pradesh | Nov 11, 2026