फिरोज़ाबाद: जनपद फिरोजाबाद में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 3731 अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति, डीएम, एसएसपी ने किया निरीक्षण
जनपद फिरोजाबाद के 06 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हो रही प्रथम पाली की उप्र पुलिस नागरिक भर्ती परीक्षा में 4800 परीक्षार्थियों में कुल 3731 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। साथ ही परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।