फिरोज़ाबाद: स्टेशन रोड इस्लामगंज स्थित एक प्राइवेट स्कूल में फीस जमा न होने पर छात्रा को अकेले स्कूल से बाहर निकालने का आरोप
स्टेशन रोड इस्लामगंज स्थित वंडर वर्ल्ड स्कूल में जलेसर रोड आर्य नगर पंजाबा निवासी बॉबी सिंह के दो बच्चे पढ़ते हैं एक बेटा और बेटी। बच्चों के पिता बॉबी सिंह ने बताया कि बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। फीस जमा न होने पर उनकी बेटी जो कि कक्षा चार में पढ़ती है। उसे स्कूल से अकेले बाहर निकाल दिया। इस मामले में डीएम कार्यालय पर ज्ञापन दिया है।