फिरोज़ाबाद: पार्षदों, व्यापारी नेताओं व व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम पहुँचा, बढ़े हुये किराये पर रोक लगाने की मांग
नगर निगम द्वारा जिला अस्पताल के सामने दवा मार्केट, बस स्टैंड मार्केट व चंद्रशेखर आजाद मार्केट में बढ़े किराये मामले को लेकर पार्षदों, व्यापारी नेताओं व व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आकर नगर आयुक्त से मिला और तत्काल बढ़े हुये किराये के नोटिस पर रोक लगाने की बात की गई। इसके साथ ही बताया सदन की बैठक में भी इसका विरोध किया गया था।