फिरोज़ाबाद: रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद माल गोदाम के पास ट्रेन से टकराया अज्ञात व्यक्ति, आरपीएफ लाई सरकारी ट्रामा सेंटर, हुई मौत
रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद माल गोदाम के पास रेलवे लाइन पर निकलती ट्रेन से एक व्यक्ति टकरा कर गंभीर घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी आवाज दी गई, परंतु संभवत मंदबुद्धि होने के कारण व्यक्ति ने सुना नहीं, मौके पर पहुंची आरपीएफ फिरोजाबाद सरकारी ट्रामा सेंटर लाई, जहां उसकी मौत हो गई। शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।