फिरोज़ाबाद: थाना जसराना क्षेत्र प्राणपुर विलासपुर रोड तिराहा के पास बम्बा में बहता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त
थाना जसराना क्षेत्र प्राणपुत्र विलासपुर रोड तिराहा के पास बम्बा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता नजर आया। आसपास के लोगों ने देखा तो कदम रूक गये। सूचना थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद शव की शिनाख्त का प्रयास किया, शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया गया। मामले में एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने मीडिया को जानकारी दी।